-> कृपया सभी शोध आलेख Kruti Dev 010 / Unicode Font Size 12 में पंजीयन प्रपत्र को भरकर उसकी स्कैन कॉपी whatsapp +91 7011080890 या jaishankarprasad.trust@gmail.com पर e-mail भेजें ।
-> कृपया सभी शोध आलेख Kruti Dev 010 / Unicode Font Size 12 में पंजीयन प्रपत्र को भरकर उसकी स्कैन कॉपी whatsapp +91 7011080890 या jaishankarprasad.trust@gmail.com पर e-mail भेजें ।
हिंदी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय, महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट एवं संस्कृति विभाग उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त आयोजन
-----------------------------------
# आयोजन विवरण #
-: ललित कला अकादमी द्वारा चित्रकला शिविर एवं प्रदर्शनी :-
दिनांक: २५ - २७ फरवरी २०२६,
प्रातः १०:३० से सायं ०६:०० बजे
स्थान: हिंदी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय।
-: राष्ट्रीय संगोष्ठी-परिचर्चा एवं सांस्कृतिक संध्या :-
दिनांक: २७ व २८ फरवरी २०२६
प्रातः १०:३० से सायं ०५:०० बजे-
राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं परिचर्चा
प्रातः ५:०० से सायं ०७:०० बजे-
सांस्कृतिक संध्या
स्थान: मालवीय सभागर, हिंदी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय।
YouTube:
कृपया आयोजन को ऑनलाइन लाइव देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
https://youtube.com/channel/UC7GVwXCJPADkgS59JAEEW2g?si=OC-g9nR29ydHwTZE
प्रस्तावना:
हिंदी के कालजयी साहित्यकार महाकवि जयशंकर प्रसाद की अप्रतिम साहित्य-सर्जना लोक विश्रुत है। प्रसाद जी ने कविता, नाटक, निबंध, इतिहास, दर्शन और संस्कृति प्रभृति क्षेत्रों में अपनी लेखनी से अनेकविध कीर्तिमान अर्जित किए हैं। जनमानस में राष्ट्र गौरव की भावना को जागृत करने और भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रसाद जी निरंतर कर्मरत रहे।आज केभौतिकतावादी, उपभोगक्तावादी युग में यांत्रिक जीवन शैली से घिरा अवसादग्रस्त मानव जबकि अन्तस से रिक्त होता जा रहा है, ऐसे में प्रसाद जी का समरसतावाद और आनंदवाद का दर्शन ही प्रेरक सूत्र है। शैव एवं बौद्ध दर्शन के माध्यम से आत्मबोध, करुणा, प्रकृति-पुरुष की तात्त्विक समानता का संदेश मानवमात्र को ऊर्जस्वित करता है। प्रसाद जी इच्छा - क्रिया - ज्ञान इस त्रिधा में ऐक्य स्थापित करते हुए समाज में मानवता के विजय की कामना करते हैं ।
विषय: स्रष्टा - दृष्टा जयशंकर प्रसाद का साहित्य : राष्ट्र - समाज - संस्कृति
उप-विषय:
. प्रसाद का साहित्यिक प्रदेय
. प्रसाद के साहित्य में सौंदर्य चेतना
. प्रसाद का जीवन-दर्शन
. प्रसाद का मानवतावाद
. प्रसाद के साहित्य में युगबोध
. प्रसाद के साहित्य में इतिहास बोध
. प्रसाद के साहित्य में भारतबोध-विश्वबोध
. प्रसाद की साहित्य में शैव-प्रत्यभिज्ञा दर्शन
. प्रसाद की दार्शनिक चेतना : विविध आयाम
. प्रसाद का काव्य वैशिष्ट्य
. प्रसाद की नाट्यधर्मिता
. प्रसाद की रंगदृष्टि
. प्रसाद के साहित्य में सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना
. प्रसाद की निबंध : साहित्यिक वशिष्ट्य
. प्रसाद का कहानी साहित्य : सामाजिक संदर्भ
. प्रसाद का उपन्यास साहित्य : सामाजिक संदर्भ
. भारतीय स्त्रीवाद और प्रसाद का साहित्य
. प्रसाद के नाटकों में मानवीय द्वंद्व और संघर्ष
. शैव दर्शन और कामायनी कविता की राष्ट्रीय चेतना और जयशंकर प्रसाद
. भारतीय नाट्य परंपरा और प्रसाद के नाटक
. भारतीय साहित्य और महाकवि जयशंकर प्रसाद
. प्रसाद के साहित्य में गीत- संगीत तत्त्व
. जयशंकर प्रसाद का गीति सौंदर्य,
. जयशंकर प्रसाद के साहित्य में मानवीय मूल्य
. भारतीय नवजागरण और प्रसाद का साहित्य
. भारतीय और पाश्चात्य नाट्य- तत्त्व तथा जयशंकर प्रसाद का नाट्य- वैशिष्टय